हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित अंर्तराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेलते खिलाड़ी। ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे हाथरस क्रिकेट लीग टी-ट्वेंटी टूर्नामेंट में बुधवार को बरेली की टीम ने बलिया की टीम को 10 विकेट से परास्त कर दिया। इस मैच में पारस राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
बलिया के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चंदन कुमार ने 46 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए। कप्तान राहुल ने भी 51 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली। पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बना सकी। कार्तिक ने दो विकेट लिए। बरेली की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने तेज पारी खेलते हुए टीम को आठ ओवर में ही विजय दिला दी। ओपनर हर्ष राना 26 गेंदों में आठ चौकों व एक छक्के की मदद से 42 व पारस राज ने 27 गेंद में आठ चौकों व तीन छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।
पारस राज को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान यूपीसीए से मान्यता प्राप्त अंपायर रीतेश कुमार व असलम ने की अंपायरिंग की। स्कोरिंग अरुण ने की। कामेंट्रेटर नरेंद्र कुमार शर्मा रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग राहुल कुमार ने की। इस मौके पर आयोजनकर्ता अनिल वर्मा माही, आकाश अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, अमित श्रोतिय, करन शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, विक्की भैया, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अरुण, शेखर कश्यप, अरुण आदि मौजूद थे। संवाद