फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन की अवधि में बैंकमित्र बने खासे मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। लॉकडाउन की अवधि में अब तक 90 हजार लोगों ने में बैंकमित्रों की मदद से 18 करोड़ की नगदी की निकासी की है। लोगों को बैंक मित्र की मदद लेनी के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्हें समय से नगदी हासिल हो सके।
उल्लेखनीय है कि जिले में 143 बैंक शाखा और करीब 96 एटीएम हैं, जो लोगों की जरूरत के हिसाब से काफी कम है। अब लॉकडाउन की अवधि में लोग घरों में ज्यादा रह रहे हैं। इस बीच बैंक लोगों की हरसंभव मदद करने के प्रयास में जुटे हैं। सभी बैंकों द्वारा बैंकमित्रों को लोगों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब 300 बैंकमित्र हैं, जो लॉकडाउन में लोगों की मदद भी कर रहे हैं। जिले में अब तक 90 हजार लोगों ने लॉकडाउन की अवधि में 18 करोड़ रुपये की नगदी निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने बैंकमित्रों से साफ शब्दों में कहा हैं कि वह छुट्टी के दिन भी यदि किसी को जरूरत पड़े तो पैसे का लेन-देन करें। साथ ही बैंक मित्र 20 हजार रुपये तक की नकदी लोगों को घर बैठे उपलब्ध करा सकते हैं। एलडीएम कार्तिक कुमार का कहना है 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि में 90 हजार लोगों ने बैंकमित्र की मदद से 18 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया है। बैंकमित्रों को यह सलाह भी दी गई है कि कि वे लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें