फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भारी विपत्ति से डराकर बैंक कर्मचारी की पत्नी को लिया झांसे में, बेहोश कर लाखों के जेवरात लूटे

Tue, 14 Jul 2026 06:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शातिर बदमाशों ने महिला को डराते हुए कहा कि उन पर कोई बहुत बड़ी भारी विपत्ति आने वाली है, लेकिन वे अपने उपायों से उनके सारे संकट दूर कर देंगे।बदमाशों के इस झांसे और छलावे में आकर महिला पूरी तरह उनके प्रभाव में आ गई और उन्हें अपने साथ सीधे अपने घर ले आई। घर पहुंचते ही बदमाशों ने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
महिला के साथ आरोपी सीसीटीवी वीडियो में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर के चक्की बाजार मे 13 जुलाई देर शाम बदमाशों ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसे बेहोश कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। रात में महिला के पति के घर आने पर घटना की जानकार हुई।

विज्ञापन


चक्की बाजार के रहने वाले संजय जैन पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी शाम को रोजाना की तरह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली थीं। मकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और बातों में उलझा लिया। शातिर बदमाशों ने महिला को डराते हुए कहा कि उन पर कोई बहुत बड़ी भारी विपत्ति आने वाली है, लेकिन वे अपने उपायों से उनके सारे संकट दूर कर देंगे। 
विज्ञापन

बदमाशों के इस झांसे और छलावे में आकर महिला पूरी तरह उनके प्रभाव में आ गई और उन्हें अपने साथ सीधे अपने घर ले आई। घर पहुंचते ही बदमाशों ने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखे लाखों रुपये के कीमती आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गए। महिला रात को पति के आने तक अचेत अवस्था में घर के भीतर ही पड़ी रही। पति ने काफी प्रयासों के बाद जब महिला को थोड़ा होश आया, तब जाकर परिवार को इस बड़ी लूट की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस चक्की बाजार और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार में संदिग्ध बदमाशों के चेहरे साफ तौर पर कैद हो गए हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें