जीटी रोड हाईवे पर अलीगढ़ की ओर ग्राम हुसैनपुर के पास रविवार रात नौ बजे बिहार निवासी श्रमिक धनजी राम की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार धनजीराम (55) निवासी बचारी भोजपुर बिहार, हुसैनपुर में 18 श्रमिकों की टोली के साथ खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। रात्रि नौ बजे सब्जी लेकर अपने डेरे पर वापस जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
घायल धनजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रामजी ने बताया कि वे गांव हुसैनपुर में एक खेत में धान के पौध की रोपाई कर रहे हैं। उनके साथ 17 अन्य श्रमिक भी आए हैं। इन्हीं में से एक धनजी राम भी थे। संवाद