फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विनोद जाट के खिलाफ आगरा जेल में कराया बी.वारंट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुख्यात विनोद जाट के खिलाफ मुरसान पुलिस ने बुधवार को आगरा जेल में बी. वारंट दाखिल करा दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस का बर्खास्त सिपाही और कुख्यात बदमाश विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह निवासी महामौनी थाना मुरसान कई वारदातों में वांछित था।
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वह मुरसान कोतवाली के भी धारा 307 के एक मुकदमे में वांछित था।
विनोद जाट की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, लेकिन उसने पुलिस को चकमा देकर आगरा कोर्ट में एक पुराने मामले में समर्पण कर दिया था। मंगलवार को मुरसान पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से उसका बी.वारंट हासिल किया था। अब इसे पुलिस ने आगरा जेल में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें