फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन के दौर में साइबर ठगी का शिकार होने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण के इस दौर में भी साइबर अपराधियों द्वारा नये-नये हथकंडों का इस्तेमाल कर ठगी की जा रही है। ऐसे में स्थानीय पुलिस ने लोगों को खासा सचेत रहने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के चलते लॉकडाउन होने पर कुछ शातिर इसका फायदा उठा रहे हैं। फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसलिए लोग ऐसे में खासे सावधान रहें। एसपी ने कहा है कि शातिर फर्जी ऑनलाइन शा पिंग साइट्स बनाकर डिस्काउंट पर मास्क व सैनिटाइजर बेचने के नाम पर लोगों की बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर धोखाधड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी वेबसाइट्स से मिलता जुलता पेज बनाकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। डब्ल्यूएचओ या हास्पिटल से बताकर लोगों को कॉल कर कोरोना संक्रमण किट उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऑनलाइन कोरोना संक्रमण से उपचार के नाम पर ठगी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन का फर्जी बैंक खाता संख्या सोशल मीडिया पर वायरल कर उसमें पैसा ट्रांसफर करने संबंधी धोखाधड़ी कर सकते हैं। अंशदान के नाम पर पीएम केयर की फर्जी यूपीआईआईडी बनाकर धन ट्रांसफर संबंधी ठगी कर सकते हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे में खासे सतर्क रहें और इसमें से किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें