फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीएलएड के छात्र से लूट का प्रयास, आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड के छात्र से लूट का प्रयास, आरोपी धरे
विज्ञापन

मुरसान गेट काका हाथरसी स्मारक के निकट का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट काका हाथरसी स्मारक के पास डीएलएड के छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। छात्र द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दबोच लिया और फिर उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हाथरस जंक्शन निवासी उदयप्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह शहर के मोहल्ला गांधी नगर मुरसान गेट में रह कर आरपीएम कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रहे हैं। उदयप्रताप काका हाथरसी स्मारक के निकट अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए जा रहे थे। इस बीच अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और छात्र का मोबाइल व पर्स लूट कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर मौके पर भीड़ लग गई और फिर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों (गीतम पुत्र मानसिंह निवासी कंचना और सूरज पुत्र वीरपाल निवासी सोनई मथुरा) को दबोच लिया। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें