फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला को अकेली देख किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अकेली देख किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव का मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेली देखकर गांव के ही युवक ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी के उसके कपड़े फाड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक जनवरी को एक महिला घर पर अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए गांव का एक व्यक्ति आया और महिला से कहा कि उसका पति कहां है। महिला ने पति के काम पर जाने की बात कही। वह व्यक्ति महिला को अकेला पाकर घर के अंदर दाखिल हो गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला के साथ आरोपी ने गलत काम करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिवार के वहां पर आ गए, जिसके बाद आरोपी उसके धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें