फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 48 घंटे में धरे बैकरी से चोरी करने के आरोपी

विज्ञापन
हाथरस: चोरी के माले के साथ पकड़े गए दो शातिर पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
48 घंटे में धरे गए बेकरी से चोरी करने वाले शातिर
विज्ञापन

कैलाश नगर स्थित एक बेकरी में 7 जनवरी को हुई थी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 48 घंटे में कैलाश नगर स्थित बेकरी में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
अशोक कुमार निवासी कैलाश नगर बेकरी का काम करते हैं। 7 जनवरी की रात को चोर यहां से दो रिफाइंड तेल के टीन और एक इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की शुरू की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा अपनी टीम एसआई राहुल सागवान, कुलदीप कुमार व निखिल के साथ शातिरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे भूरा नगला रोड प्रगतिपुरम कॉलोनी के गेट सामने से समीर पुत्र साजिद निवासी कैलाश नगर, फैजान पुत्र इरसाद निवासी धोबियान गली मेंडू को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया। पुलिस ने 48 घंटे में बैकरी से हुई चोरी का खुलासा किया। समीर चोरी व एनडीपीएस के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें