फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
हाथरस : चोरों द्वारा दीवार काटने की कोशिश के बाद इसकी मरम्मत करता कारीगर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे बैनीगंज स्थित ज्वेलर्स की दुकान की दीवार काटकर बदमाशों ने उसमें चोरी का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों में रोष है।
कोतवाली सदर इलाके बैनीगंज में मुरसान गेट निवासी गोपाल अग्रवाल की श्री कल्पना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की रात को बदमाशों ने मार्केट के मुख्य गेट के ताले तोड़ दिए। अंदर जाकर ज्वेलर्स की दुकान में हैमर से छेद करने का प्रयास दीवार किया लेकिन चोरों को दीवार काटने में सफलता नहीं मिली। ऐसे में बदमाश वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में चोरी के प्रयास की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। दुकानदारों में इसको लेकर रोष है क्योंकि कोतवाली सदर के पीछे ही बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें