फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फर्जी वसीयत बनाकर जायदाद हड़पने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी महिला ने अपने परिजनों के खिलाफ फर्जी वसीयत बनाकर जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी व पति की कोरोना से मौत के बाद यह जालसाजी की गई।
निर्मला देवी पत्नी यतेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि कोरोना की वजह से उसके पति व बेटी की मौत हो गई। पुत्री से एक बच्ची है उसके बाद उसकी वह वारिस है। पुत्री के अलावा उसकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे अकेली जान कर संपत्ति का वारिस बनने के लिए मेरी दुकान, मकान व जमीन की फर्जी वसीयत राघवेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी सलेमुपर बनवाकर कब्जा करना चाहता है। यह शराबी और अपराधी किस्म को आदमी है। अब यह संपत्ति के लालच में जान से मारने की धमकी दे रहा है यह हमारे नजदीकी रिश्ते में भी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें