फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: परिजनों के सुपुर्द किया असम का युवक

विज्ञापन
असम के युवक को परिवार वालों के सुपुर्द करते कोतवाली निरीक्षक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
परिजनों के सुपुर्द किया असम का युवक
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले नगला पदम के लोगों ने चोर समझकर पकड़ा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। ग्राम पंचायत कुरसंडा के गांव नगला पदम के पास कुछ दिनों पहले चोर होने के शक में पकड़े गए असम के एक युवक को रविवार को कोतवाल जगदीश चंद्र ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली में असम के इस युवक की पूरी मदद की गई और उसके खान पीन का भी ध्यान रखा गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि रैजिंग पुत्र राजन निवासी मैथाबारी थाना बोरबरी जिला बक्सा असम कुछ दिनों पहले सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम में भटकते हुए आ गया था। इसकी भाषा तो समझ में नहीं आई, लेकिन इसके पास से मिले उसके परिचय पत्र के जरिए थाना बोरबरी से संपर्क किया गया, जिसके बाद इस युवक के परिजनों तक सूचना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसके परिजन अरिदंगान विजयदेमारी पुत्र होगदेंमारी निवासी मैथाबारी थाना बोरबरी जिला बक्सा असम के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को यदि छोड़ दिया जाता तो वह लावारिस भटकता रहता और उसके साथ कोई भी वारदात हो सकती थी, लिहाजा उसे कोतवाली में रखकर उसके खाने पीने का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें