हाथरस : बीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग करते ?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान रोड स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की टर्म- 1 की तृतीय परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को कक्षा- 10 की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 145 विद्यार्थी उपस्थित हुए जबकि एक छात्र गैरहाजिर रहा।
परीक्षा से पूर्व कोरोना की तीसरी लहर की संभावना और ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा में बीएस पब्लिक स्कूल मुरसान रोड सादाबाद, सेंट्रल पब्लिक स्कूल हाथरस रोड सादाबाद व एमजे पब्लिक स्कूल राया रोड मड़नई सादाबाद के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य विजय कुमार पचौरी, प्रेक्षक अवधेश कुमार सिंह तथा टीएन वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, अनुज शर्मा, रंजीत चौधरी आदि की देख-रेख में परीक्षा का आयोजन हुआ।