फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घटतौली मामले में आढ़तिया का लाइसेंस निलंबित, सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति के एक आढ़तिया द्वारा किसान के साथ की गई घटतौली के मामले में मंडी प्रशासन ने संबंधित आढ़तिया का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आढ़तिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आढ़तिया को 15 दिन में इसका जवाब देना होगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इगलास क्षेत्र के साथिनी का पवन कुमार पुत्र गोकुल चंद मंडी में कपास की फसल लेकर आया था। आढ़तिया द्वारा 65 किलो कपास को 50 किलो में तोला जा रहा था। किसान को कुछ शक हुआ तो उसने दोबारा उसकी तोलाई कराई। इसकी तोलाई में कपास का वजन 65 किलो निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। मंडी सचिव यशपाल सिंह ने ज्वाला प्रसाद रामजी लाल की फर्म के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। आढ़तिया को नोटिस दिया गया है। 15 दिन में जवाब मांगा गया है। फर्म के अभिलेखों की जांच के लिए मंडी कर्मी प्रेमशंकर शर्मा को नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें