फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिला अस्पताल में मनमानी, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
हाथरस: महिला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी कतार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जिला अस्पताल का आलम: इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र तक पर नहीं तैनात कार्मिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती बरते जाने के बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बागला जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार के नाम पर इधर से उधर भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल में कमरे तो हैं, लेकिन इन कमरों में बैठने के लिए चिकित्सक नहीं हैं। मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकों को अस्पताल परिसर में पर्चा लेकर ढूंढना पड़ता है, ऐसा ही आलम देखने को मिला सोमवार को जिला बागला संयुक्त चिकित्सालय में।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में काफी लंबे समय से चिकित्सकों व स्टाफ की कमी चली आ रही है। स्टाफ की कमी यहां मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। हालात यह है कि मरीजों की सुविधा के लिए बनाया गया पूछताछ केंद्र भी खाली पड़ा रहता है, जिसके कारण मरीजों को चिकित्सकों के बैठने, आदि की जानकारी भी नहीं मिल पाती है। सोमवार को बागला अस्पताल में कई चिकित्सक अनुपस्थित रहे। इस कारण मरीजों की काफी लंबी लाइन रही। वहीं मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। ऐसा ही हाल महिला अस्पताल में रहा यहां भी एक ही चिकित्सक महिला मरीजों को देख रही थीं, जिसके कारण मरीजों की काफी लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सुबह जल्दी आकर पर्चा बनवा लिया, लेकिन डॉक्टर नहीं है। इस कारण पिछले दो घंटे से डॉक्टर साहब का इंतजार किया जा रहा है। कोई कुछ बताने वाला भी नहीं हैं।
-अंगूरी देवी, मरीज
पूरे अस्पताल में एक ही कमरे में डॉक्टर बैठे हैं, मरीजों की लंबी लाइन हैं। सभी कमरे खाली पड़े हुए हैं। पूछताछ केंद्र पर भी कोई बताने वाला नहीं हैं।
-काजल, मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें