फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लापता विवाहिता की हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर में एक विवाहिता के लापता होने पर उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसे गायब कर उसकी हत्या करने का शक जताया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अरविंद कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम रामनगर थाना रिजोर एटा ने कहा है कि कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा की शादी 2011 में गांव नावली लालपुर निवासी रन सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति रन सिंह, सास उर्मिला पत्नी जुगेंद्र सिंह, देवर मनोज, ससुर जुगेंद्र सिंह का व्यवहार उनकी पुत्री के साथ अच्छा नहीं रहा। शादी के दो वर्ष तक सीमा को बच्चा न होने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे भूखा, प्यासा रखा जाता था। उनके बार-बार कहने के बावजूद उसे महिला चिकित्सक को नहीं दिखाया गया। पति घर वालों की शह पर लगातार तलाक लेने के लिए दबाव डालने लगा। एक जुलाई को वह सीमा की ससुराल गए तो वह वहां नहीं मिली। ज्यादा पूछने पर उसे और उसके भतीजे को पीटा गया। उन्हें आशंका है कि सीमा को गायब कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें