मार्ग कर के बकायेदार वाहन स्वामियों के लिए परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को भुनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस क्रम में शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नीतू सिंह ने बस यूनियन और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और बकाया राशि जमा कराने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि इस योजना में बकायेदारों को किस्तों में भी बकाया जमा कर सकते हैं। योजना के तहत बकायेदार को एक हजार रुपये रसीद कटवाने के साथ पहले आवेदन करना होगा। उसके बाद 21 दिन के अंदर पहली किस्त जमा करनी होगी। दूसरी व तीसरी किस्त 25 व 28 के अंदर जमा करनी होगी। इस योजना के विलंब शुल्क में छूट दी जाएगी। एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि बस ऑपरेटर यूनियन और ऑटो यूनियन के साथ बैठक की गई और बकाया जमा करने की अपील की गई। संवाद