हाथरस: जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस की चेकिंग करते एआरटीओ प्रवर्तन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस की खुद की हालत सही नहीं है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा जिला चिकित्सालय सहित कई स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान चार एंबुलेंस बिना फिटनेस के दौड़ती पाई गई। वहीं छह ट्रैक्टरों का व्यवसायिक प्रयोग हो रहा था। इन सभी वाहनों के चालान काटे गए। चेकिंग को लेकर वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि अति आवश्यक सेवाओं में शामिल एम्बुलेंस जिले में बिना मानक किए खूब धड़ल्ले से घूम रही है। साथ इन दिनों आलू खुदाई के बाद ट्रैक्टर भी ओवरलोड होकर डगर भर रहे हैं। इनसे दुर्घटनाओं की आंशका बनी रहती है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने जिला चिकित्सालय में चार एम्बुलेंस की फिटनेस न होने के कारण चालान काटे। । साथ ही छह टैक्टर के ओवर लोडिंग में चालान काटे।