फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेटियों के साथ बेटों को भी बनाएं संस्कारवान: निर्मला दीक्षित

विज्ञापन
जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी विचार व्यक्त करतीं निर्मला दीक्षित। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तहसील सभागार कक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 2 प्रार्थना पत्र महिला उत्पीड़न, 3 जमीन, 2 आवास तथा 1-1 विद्युत विभाग, राशन विभाग, शौचालय व पेंशन से संबंधित रहे।
निर्मला ने समस्त संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सदस्या ने स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार की परिकल्पना पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने की साथ ही हर स्तर पर जागरूक होने आवश्यकता है। वर्तमान समय मे एकल नारी की भी समाज में बहुत मजबूत स्थिति है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में महिलाओं की समस्या महिला अधिकारियों द्वारा ही सुनी जाती है जिससे की समस्त महिलाएं न्याय के लिए निसंकोच थानों में जाकर शिकायत कर रही हैं। हमें बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है, जिससे कि सामाजिक विसंगति को दूर किया जा सके। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विष्णु शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के बारे मेें जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं पीएम केयर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, नारी सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें