फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मालदा रेंज के डीआईजी बने सादाबाद के आलोक

विज्ञापन
मालदा रेंज के डीआईजी बने आलोक राजौरिया। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया को मालदा रेंज का डीआईजी बनाए जाने से सादाबाद कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिजनों ने जानकारी मिलते ही मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया। गौरतलब हो कि आलोक राजौरिया सादाबाद कस्बे के स्व. बौहरे रघुवीर प्रसाद शर्मा के बेटे हैं।
विज्ञापन

आलोक राजौरिया 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह मालदा जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक के पर पर तैनात थे, लेकिन उन्हें 30 दिसंबर को मालदा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इसकी सूचना मिलने पर न सिर्फ परिवारी जनों में हर्ष की लहर दौड़ गई, बल्कि उनके शुभचिंतकों और मित्रों में भी काफी खुशी का माहौल है। उक्त जानकारी देते हुए अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द ही आलोक राजैरिया का सादाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें