फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रतिदिन दो घंटे खुलेंगे सभी उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एवं अन्य। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को अधीनस्थों के ग्राम पंचायत सुसायत कलां में खेल कूद के मैदान व उपस्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर बरसै, जरैया, गदाखेड़ा, बसईकाजी और द्वारकापुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति जानी। इस दौरान खेल मैदान में जलभराव व घास उगने पर डीएम ने नाराजगी जताते पीडी को सफाई एवं जल निकासी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी उपकेंद्रों को प्रतिदिन दो घंटे खोलने के निर्देश दिए।
डीएम ने खेल के मैदान में बिजली, बैठने के लिए बेंच, फुटपाथ एवं पार्क के चारों ओर पौधरोपण कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी हाथरस के लिए रवाना हो गए। अधीनस्थों ने सीडीओ आरबी भास्कर के साथ क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसै, जरैया गदाखेड़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की जांच पड़ताल की। मौके पर दवा लेने आए मरीजों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविरों में काम कर रहे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बुलाकर उपकेंद्र पर नियमित रूप से बैठने एवं मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ चंद्रमोहन चतुर्वेदी, एसडीएम विजय शर्मा, पीडी एके मिश्रा, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, एमओआईसी एसपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें