फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अहेरिया आंदोलन : भूख से बिलखे बच्चे, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
हाथरस : अहेरिया आंदोलन के चलते सासनी रेलवे स्टेशन पर परेशान खड़े यात्री। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

जाति प्रमाणपत्र न बनने के विरोध में अहेरिया समाज के आंदोलन ने बृहस्पतिवार को उग्र रूप ले लिया। आक्रोशित लोगों ने सामूहिक रूप से दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। आंदोलन का असर सासनी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला।
दिल्ली से हावड़ा जा रही दुरंतो एक्सप्रेस एवं एक मालगाड़ी को अहेरिया समाज के आंदोलन को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने सासनी रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। दोनों ट्रेनें समाचार लिखे जाने तक सासनी स्टेशन पर खड़ी थीं। इस कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। खाना तो दूर की बात, लोगों को पीने के लिए पानी के भी लाले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर घूमते नजर आए। बच्चों को खाने-पीने का सामान भी नसीब नहीं हुआ। बच्चे भूख से बिलखते नजर आए। हालात देखकर रेलवे के अधिकारियों भी चिंतित नजर आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें