फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अहेरिया आंदोलन: रेलवे ट्रैक जाम करने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो दिन पहले अहेरिया समाज के लोगों द्वारा किए गए रेलवे ट्रैक जाम के मामले में थाना हाथरस जंक्शन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अपनी जाति को सूचीबद्ध कराने की मांग को लेकर अहेरिया समाज ने न्यू हाथरस स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार को आठ घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इतना ही नहीं वहां काफी हंगामा हुआ था। दर्जनों ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया था। इस मामले में अब पुरा के स्टेशन अधीक्षक गोविंद किशोर ने करीब एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे ट्रैक को जाम करने और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हाथरस जंक्शन थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकदमे में रेलवे ट्रैक को जाम करने से रेलवे को 1.17 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है। इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन ने बताया कि मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। इन लोगों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें