फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूक्रेन में फंसे बच्चों के घर पहुंचकर परिजनों से जाना हाल

विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे शादाब के पिता से बात करते शमीम खान। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सादाबाद के तहसीलदार अनिल कुमार ने यूक्रेन में फंसे स्थानीय बच्चों के घर जाकर परिजनों ने उनका हालचाल जाना और सांत्वना दी। तहसीलदार ने आलोक चौधरी, अमन प्रताप एवं शादाब अली के पिता से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि उनको डरने की कोई जरूरत नहीं है। बच्चे अतिशीघ्र घर वापस आ जाएंगे।
तहसीलदार ने कहा कि अब रूस एवं यूक्रेन में वार्ता का दौर चालू हो गया है। इधर निधि उपाध्याय के पिता राजेश उपाध्याय एव दक्ष चौधरी के पिता अनुज प्रताप चौधरी ने बताया कि बच्चों ने उनको मोबाइल पर बताया है कि उनको रहने के लिए शेल्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन खाने का पूरी तरह से कोई इंतजाम नहीं हुआ है। उनके हवाई जहाज के टिकट भी बुक हो गए है शायद एक दो दिन में यहां से आने का उनको मौका मिल जाए। यह सुनकर उनको कुछ तसल्ली तो हुई है लेकिन फिर भी वह बच्चों को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें