न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला मुख्यालय के अधिवक्ता भी अब सिकंदराराऊ के अधिवक्ताओं के समर्थन में आ गए हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ की हड़ताल का समर्थन किया और अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील हाथरस के अधिवक्ताओं ने भी सिकंदराराऊ के वकीलों का समर्थन करते हुए हड़ताल रखी और नारेबाजी की।
सिकंदराराऊ में वकीलों का एसडीएम और तहसीलदार से विवाद चल रहा है और वहां के वकील आंदोलित हैं। इसके चलते अब यहां के वकील भी उनके समर्थन में आंदोलित हो गए हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम व सचिव राधामाधव शर्मा की अगुवाई में वकीलों ने हड़ताल रखी और न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने कहा कि यदि सिकंदराराऊ की अधिवक्ताओं की जायज मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगे आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, अनिल शर्मा, लक्ष्मीकांत सारस्वत, दिगंबर सिंह सिसौदिया, बख्शी विनय कुमार कौशिक, बालकृष्ण उपाध्याय, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, रामसेवक उपाध्याय, भगीरथ शर्मा, अमर सिंह, प्रेमवीर सिंह, राम प्रकाश सिंह, नरेंद्र शर्मा, रविरंजन, मनोज शर्मा, स्वराज खान, रॉकेंद्र सारस्वत, मनीष कौशल, नवदीप पाठक, गोविंद वशिष्ठ, अश्विनी सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
वहीं, सदर तहसील हाथरस के वकीलों ने भी सिकंदराराऊ के अधिवक्ताओं के समर्थन में हड़ताल रखी। साथ ही सिकंदराराऊ के एसडीएम और तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर गिरीशचंद्र गौड़, प्रमोद कुमार गोस्वामी, लीलाधर पिप्पल, वेद प्रकाश सिंह, अजय शर्मा, शशांक पचौरी, राकेश चौधरी, उपेंद्र पाठक, जेपी जायसवाल, राजू सिंह, अमित उपाध्याय, किशन सिंह राघव, बृजकांत, नरेश कुमार सिंह, नितिन जायसवाल, नितिन यादव, ललित कुमार, रजनीश गौतम, राहुल वशिष्ठ आदि थे। संवाद