हाथरस: गोली लगने से घायल अधिवक्ता।
- फोटो : HATHRAS
पुरानी रंजिश में अधिवक्ता को गोली मारी
दाहिने पांव में लगी गोली, गंभीर हालत में रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। मथुरा-बरेली मार्ग स्थित क्षेत्र के गांव नगला कांच में शुक्रवार की शाम को घर के बाहर से लघुशंका करके जा रहे अधिवक्ता को पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने गोली मार दी। गोली अधिवक्ता के दाहिने पांव में लगी। एकाएक हुई इस घटना से खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों द्वारा अधिवक्ता को घायल अवस्था में अधिवक्ता को उनके परिजन और पुलिस कर्मी सीएचसी पर लेकर आए। जहां से गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता ने गांव के ही पांच युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में अभी किसी ने कोई तहरीर नही दी गई है।
अखिलेश चौधरी पुत्र अमर सिंह चौधरी निवासी नगला कांच शुक्रवार को अपने घर के बाहर लघुशंकर करके घर के अंदर जा रहे थे। तभी उन पर यह हमला हुआ। उनकी चीख और गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ता के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।