फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लघु-छोटे कृषकों को गोद लें अधिकारी, समाजसेवी और व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये लाकडाउन-2 का पालन कर घरों में सुरक्षित रहकर स्वयं व अपने परिवार के जीवन को बचाने और आरोग्य एप का इस्तेमाल किए जाने तथा सामथ्र्यवान व्यक्तियों, समाजसेवी, व्यापारियों और अधिकारियों अपने निकटतम लघु-छोटे कृषकों को गोद लेकर इन्हें विकसित करने मे सहयोग किए जाने की अपील लोगों से की है।
उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पूरे विश्व ने मनुष्य की इम्यूनिटी पर काफी जोर दिया है, जबकि भारत में कई दशकों पूर्व शुद्ध व पौष्टिक भोजन व स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता था, इस कारण हमारी इम्यूनिटी काफी मजबूत थी लेकिन पिछली सरकारों की लचरता व विदेशी रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से खेतों की गमट्टी दूषित हुयी है, वरन् ऐसे उत्पादित खाद्यानों के प्रयोग से हमारी इम्यूनिटी प्रभावित हुयी तथा प्रकृति को भी विकृत कर दिया है। इसके लिए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जैविक व गौबर युक्त खेती कर पौष्टिक उत्पादन पर काफी जोर दिया गया है। ऐसे पौष्टिक अनाजों के प्रयोग से समाज का कुपोषण दूर होगा साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी बढे़गी।
विज्ञापन

भारतीय किसान पिछले सत्तर वर्षो से विषम परिस्थितियों मे संघर्ष करते हुए घाटा सहन कर प्रकृति के प्रकोप को झेलते हुए धरती माता से प्रदत्त खाद्यान्नों को सरंक्षित कर देश के सभी नागरिकों को भोजन मुहैया कराने में जुटा है, तथा देश की अर्थव्यवस्था का आधार बना हुआ है, इसके लिए वह सामथ्र्यवान व्यक्तियों, समाजसेवियाें, व्यापारियों और अधिकारियों से अपील करता हूं कि अपने निकटतम लघु-छोटे कृषकों को गोद लेकर इन्हें विकसित करने मे सहयोग करे।
विज्ञापन

जैविक व पौष्टिक उत्पादन तथा गौपालन के लिए प्रेरित कर इनके उत्पादन को सरकारी समर्थन मूल्य पर सीधे खरीद कर स्वयं प्रयोग में लाये, जिससे हमारी इम्यूनिटी बढेगी और हम रोगो से छुकटारा पायेंगे। समाज को भी कुपोषण से मुक्त कर सकेगे । ऐसी सोच व कार्य से किसान भाईयो को स्वावलंबी बनाते हुए स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण मे सहभागी बनें तथा घर में रह कर कोराना को हराएंगे-भारत को जिताने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें