फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांसद की शिकायत पर एडीओ का तबादला, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत का स्थानांतरण सरकारी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सांसद राजवीर दिलेर की शिकायत पर एडीओ का स्थानांतरण विकास खंड हाथरस में कर दिया गया है। एडीओ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली की शिकायतों की विभागीय जांच के आदेश मंडलीय उपनिदेशक को दिए गए हैं।
दरअसल, सांसद राजवीर दिलेर ने एक अक्तूबर को निदेशक पंचायतराज विभाग लखनऊ को एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल की शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि वह करीब 30 वर्षों से विकास खंड सासनी में पंचायत सचिव के रूप में तैनात रहे हैं। किन्हीं हालत में इनका तबादला दूसरी जगह कर दिया जाता है तो वह उच्चाधिकारियों से साठगांठ कर तबादला सासनी विकास खंड ही कराते आए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत कुरसंडा एवं बिसाबर के प्रशासक के तौर पर एडीओ ने 25 लाख से अधिक धन का भुगतान किया था। इसकी जांच सीडीओ को सौंपी गई थी। साठगांठ करके जांच को अपने पक्ष में कराकर स्थानांतरण भी सासनी करा लिया।
विज्ञापन

एडीओ के खिलाफ प्रधान एवं सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली के मामले संज्ञान में आए हैं। इनके खिलाफ निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब इनका स्थानांतरण दूसरी जगह कर दिया जाए। शिकायत पर निदेशक ने मंडलीय उपनिदेशक अलीगढ़ को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इसके आधार पर एडीओ का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें