हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध के चलते यहां भी पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। अधिकारी पूरे माहौल पर पैनी नजर बनाए रहे। खुफिया तंत्र भी बेहद सतर्क रहा। रेलवे स्टेशनों पर काफी पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है।
यहां भी इसके विरोध में प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक ही रहा है। प्रशासन इसे लेकर काफी सतर्क है। जहां भी अधिकारियों को यह सूचना मिल रही है कि कुछ लोग इस योजना के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। वहां पहले ही पुलिस बल भेजा जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर भी काफी पुलिस बल रविवार को भी तैनात रहा। खुफिया तंत्र ने भी पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखी। संवाद