फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एडीजी ने जाना जिले की पुलिसिंग का हाल

विज्ञापन
हाथरस: पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी राजा श्रीवास्तव पुलिस कार्यालय में डीएम और पुलिस अधिकारियों ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेसक, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन द्वारा नामित जिले के पुलिस नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर ने शनिवार को एसपी दफ्तर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के बिंदुुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा एडीजी ने गाड़ी में बैठकर शहर का भ्रमण किया। इसके बाद वह सासनी पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को पुलिस कार्यालय जिले के पुलिस नोडल अधिकारी राजा श्रीवास्तव ने अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर के निर्देशन में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, सादाबाद, सिकंदराराऊ सहित अन्य अधिकारीगणों के साथ समीक्षा की। निर्धारित बिंदु महिला अपराधों, पॉक्सो एक्ट, कोविड-19 के प्रोटोकॉल की विवेचना अभियोजन, जिले के टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि मुख्य बिदुओं पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें