फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं क्रय केंद्रों पर शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल गेहूं क्रय केंद्र का मुआयना करते हुए। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा, देहात के गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। क्रय केंद्रों पर किसान सुविधाओं को लेकर शासन से मिले सख्त निर्देशों के अनुपालन में क्रय केंद्रों की अफसरों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को अपर जिलाधिकारी बसंत लाल, खाद्य विपणन अधिकारी ने आगरा रोड स्थित मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्र को लेकर अगर कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए मानकों के अनुरूप लक्ष्य निर्धारण की दिशा में गेहूं खरीद की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें