न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की जमा राशि गबन करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रविंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
12 जून 2021 को श्रीषिराज सहायक अधीक्षक डाकघर की तहरीर पर रविंद्र कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी जाटान गली कैलाश नगर थाना हाथरस गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें जीडीएसएमडी हाथरस मुख्य डाकघर एवं कार्यवाहक शाखा डाकपाल द्वारा डाकघर की आईपीपीबी के पांच लाख, 27152 रुपयों का कूट रचित ढंग से गबन करने का आरोप लगाया। इस मुकदमे में फरार चल रहे रविंद्र कुमार को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद