फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान केंद्रों की स्थिति रिपोर्ट से भिन्न मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर बिजली कनेक्शन, हैंडपंप, शौचालय, रैंप और भवन की स्थिति आदि के संबंध में तहसील एवं ब्लॉक वार जानकारी ली। जिन मतदान केंद्रों में चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हैं, उन सभी की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत कराने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के संबंध में दी गई जानकारियों का औचक सत्यापन कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बैठक में दी गई रिपोर्ट से भिन्न स्थिति पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को मतदान केंद्रों का निर्धारित मानकों के तहत निरीक्षण करके इनकी खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को जिन विद्यालयों के नाम, बूथ संख्या आदि स्पष्ट अंकित नहीं है, उसको तत्काल स्पष्ट अंकित कराने के निर्देश दिए। नेटवर्किंग की व्यवस्था को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अधीनस्थ तैनात कर्मचारियों से कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी खुराक का प्रमाणपत्र प्राप्त करने और प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराए जाने की दशा में संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों का दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को क्रिटिकल, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची थाना वार तैयार करते हुए धारा 107/116 के अंतर्गत चिन्हित लोगों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। आगामी चुनाव के दृष्टिगत समस्त लाइसेंसी शस्त्रों को पंजीकृत शस्त्र दुकानों अथवा थानों में जमा कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें