फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समय से पूरे नहीं हुए निर्माण कार्य तो होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में 14वें/15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यदायी सस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल निकासी, नाली, सीवर, सड़कों का निर्माण, कायाकल्प एवं विकास से संबंधित कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव को सर्वसहमति के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व बैठक में स्वीकृति कार्यों की टैंडर प्रक्रिया न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्यों के संबंध में डीपीआर तैयार करने से पूर्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को अधीक्षण अभियंता के साथ निर्धारित स्थल का मौका मुआयना करने के बाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों के लंबित भुगतानों को तत्काल कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता के आधार पर खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत एवं रिबोर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें