न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन में जन योजना अभियान के तहत जिला क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें उक्त समिति के सदस्य सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी ने जन योजना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना-जीपीडीपी/क्षेत्र पंचायत विकास योजना-बीपीडीपी/जिला पंचायत विकास योजना-डीपीडीपी के वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना के निर्माण के लिए प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। 2 अक्तूबर से 31 जनवरी 2022 के मध्य ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त विभागों के ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति बैठकों में अनिवार्य रूप कराने के निर्देश दिए।
क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना उस क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना के आधार पर तथा जिला पंचायत की कार्ययोजना, जिले की क्षेत्र पंचायतों की कार्ययोजना के आधार पर किया जाए। वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर दो प्रत्येक ग्राम सभा की दो बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए। बैठक के समक्ष स्वयं सहायता समूहों/ ग्राम आधारित संस्थाओं द्वारा गरीबी से संबंधित मुद्दों/मिशन अन्त्योदय के अंतर्गत एकत्रित रैंकिग डेटा का प्रस्तुतीकरण किया जाए। संवाद