फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कमरे का ताला तोड़कर चांदी की पायल चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना निवासी संतरी देवी पत्नी हरी सिंह बघेल ने कोतवाली में तहरीर देकर कस्बा के ही एक युवक पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी अनुपस्थिति में कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी चांदी की पायल चुराई है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक नामजद ने पांच महीने पहले उसके कमरे पर एक पेटी रख दी थी। एक दिन जब वह अलीगढ़ जा रही थी उसी दिन उसने नामजद से उसकी पेटी ले जाने के लिए कहा था। लेकिन उसने उस समय पेटी ले जाने से मना कर दिया। अलीगढ़ जाने के बाद उसके पीछे से कमरे का ताला तोड़कर अपनी पेटी एवं अलमारी में रखी उसकी चांदी की पायल चुरा ली। 23 नवंबर को जब वह वापस आई तो उसे घटना का पता चला। पूछताछ करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें