हाथरस : शराब फैक्टरी का संचालक पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
अवैध शराब की भट्ठी चलाकर सरकारी देसी शराब के पौव्वों में अवैध शराब भरकर बेचने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
कोतवाली पुलिस ने मई महीने में अभियान के तहत गांव गुलाबप़ुर में छापा मारकर एक अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। मौके से पुलिस को हजारों की तादाद में देसी शराब के भरे और खाली क्वार्टरों के अलावा आसपास के जिलों में शराब की आपूर्ति करने वाला ट्रैक्टर भी मिला। मौके से ड्रमों में भरी स्प्रिट और देसी शराब के हॉलमार्क स्टीकर भी बरामद हुए थे।
मौके से गैंग का सदस्य विशेष कुमार पुत्र हरपाल भाग जाने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात को विशेष को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा, एसआई प्रमोद कुमार, शहादत अली, संजेश कुमार, फिरोज अली शामिल थे।