फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव जाकर तिरंगा फहराएगी अभाविप

विज्ञापन
हाथरस : स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण करते अभाविप के पदाधिकारी। (विज्ञप्ति) - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागला इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इस मौके पर आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, जिला सहसंयोजक चंद्रभानु गौतम, अंजलि ठाकुर एवं अमन सारस्वत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणस्रोत स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। परिषद द्वारा इस साल किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने कहा कि अभाविप इस बार 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले की समस्त इकाई पर गांव-गांव जाकर तिरंगा फहराएगी। 15 अगस्त के बाद ही हर नगर स्तर पर नगर अभ्यास वर्ग एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कॉलेज में समस्याओं के निराकरण के लिए परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प डेस्क लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले भर से नये छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों को परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा ने विद्यार्थी परिषद के द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराया। संचालन तहसील संयोजक दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला सह संयोजक चंद्रभानु गौतम, नगर मंत्री गौरव रावत, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक शर्मा, नगर उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, विशाल कर्णावत, आकाश वार्ष्णेय, कामिनी शर्मा, कमल गुप्ता, आशीष रावत, पायल, मुस्कान, तम्मना, ललिता, सुहाना, सौरभ सारस्वत, सत्यम पंडित, अंजली ठाकुर, अमन सारस्वत, सुमित पाथरे, अनिल वर्मा, आशीष, नीरज गोस्वामी, अनिल वर्मा, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें