फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों की समस्याओं व प्रकरणों का करें निस्तारण

विज्ञापन
हाथरस : डीएम, एसपी से वार्ता करते एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल और जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार से अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं, कोविड-19 टीकाकरण, कानून एवं शांति व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी हासिल की।
डीएम रमेश रंजन ने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग पांच से छह हजार लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,17,159 से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण योजनांतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 72 पीड़ित व्यक्तियों को 65,52,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 81 पीड़ित व्यक्तियों को 55,76,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनूसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न निवारण योजना के 49 प्रकरण लंबित हैं। इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 225 जोड़ों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक प्राप्त आवेदनों में से सत्यापन के उपरांत 172 आवेदक पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण योजना के तहत हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज के लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा और मृतकाश्रित पेंशन योजना में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें