फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का जनाधार

विज्ञापन
हाथरस : आम आदमी पार्टी की बैठक में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक कर संवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह ने प्रदेश में जिला पंचायत के चुनाव और 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अरविंद केजरीवाल के मॉडल की चर्चा है। प्रदेश के गांव-गांव में संवाद के जरिये आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के लिए मजबूत राजनीतिक विकल्प बनने होने जा रही है। छात्र शाखा के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने हिमांशु को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हरिमोहन, जगदीश प्रसाद यादव, केदार वर्मा, गौतम सिंह, राकेश कुमार, सलमान, गनी खां, मुकेश सिंह, अनिल शर्मा, सुनील टाइगर, अवधेश सोलंकी, करतार सिंह, हुकुम सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें