फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वेतन के लिए हड़ताल कर धरने पर बैठे सफाई कर्मी

विज्ञापन
हाथरस : मेंडू नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोशित सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मियों ने हड़ताल कर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। हड़ताल की वजह से कस्बा मेंडू में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। कस्बा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
नगर पंचायत मेंडू के सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसमें नियमित के अलावा संविदा कर्मी और आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल हैं। दो दिन पहले कर्मचारियों ने इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होता देख कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने वेतन के अलावा ठंडी व गर्म वर्दी, बोनस, संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ता, परिचय पत्र आदि की मांग की। हड़ताल के चलते कस्बा मेंडू में कूड़ा का उठाव नहीं हुआ जिससे गंदगी व्याप्त रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें