फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डंपर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड नवीपुर चौराहा पर डंपर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का 14 फरवरी से आगरा में इलाज चल रहा था। मौत के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर के मोहल्ला अईयापुर निवासी पप्पू का 18 साल का बेटा दीपक कश्यप 14 फरवरी की रात को करीब 11 बजे आगरा रोड नवीपुर चौराहा पर बाइक के पास खड़ा था। इसी बीच एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद उसके परिवार के लोग यहां पहुंचे गए। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार की रात को उसकी युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर कोतवाली सदर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें