फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क पार कर रही महिला को टैंकर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हाथरस : आमना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के निकट सड़क पार कर रही महिला को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव पढ़ील निवासी आमना (38 वर्ष) पत्नी आस मोहम्मद उर्फ छोटे मंगलवार की सुबह अपने बहनौत इसराइल पुत्र इशाक खां के साथ मोपेड से अपने मायके हसायन क्षेत्र के गांव बाण जा रही थीं। इस बीच रास्ते में शौच के लिए वह रुकीं। इसराइल वहीं पर मोपेड के पास रोड के एक किनारे खड़ा हो गया। इस बीच तेज रफ्तार दूध का टैंकर रोड पार कर रही आमना को रौंदता हुआ चला गया। यह देख इसराइल घबरा गया। उसने अपनी मौसी को उठाया। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। आमना को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर इसराइल रोने-बिलखने लगा। सूचना के बाद पढ़ील से परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर, पुलिस ने दूूध के कैंटर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक चालक फरार हो चुका था। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें