न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए हरपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मूल निवासी मीरपुर थाना सादाबाद को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक रामपाल सिंह थाना सादाबाद और कांस्टेबल रिंकू यादव थाना सादाबाद मौजूद रहे।