फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिर से झटका मशीन व नगदी चोरी कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के मंदिर में लगी झटका मशीन और नकदी बदमाश पार कर ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।
पहाडपुर निवासी सोनू ने अपने खेतों को आवारा पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए झटका मशीन लगा रखी है। उस मशीन को खेत के निकट स्थित मंदिर में लगा रखा है। यहां पर कुछ रुपयों भी रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि रात को बदमाश आए और मंदिर में लगी बैटरी सहित झटका को बदमाश पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मंदिर आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से चोरी के मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें