फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मंदिर जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा मौत

विज्ञापन
हाथरस: दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद उसकी साइ​​कल को उठाकर ले जाते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव के दर्शन करने जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि आगे चल रही बड़ी बहन चोटिल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली सदर क्षेत्र के भूरापीर गली नंबर 4 निवासी अतुल वार्ष्णेय की बेटी गुनगुन (21) सीमेक्स स्कूल की बारहवीं की छात्रा है। शनिवार की देर शाम वह अपनी बड़ी बहन रिया के साथ चौबे वाले महादेव के दर्शन करने के लिए जा रही थी। दोनों बहने अलग-अलग साइकिल पर सवार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह आदर्श नगर गली नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गुनगुन में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। चालके ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद मृतका के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें