हाथरस : सिकंदराराऊ मार्ग पर पलटा ट्रक। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के हाथरस सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव जाऊ नहर पुल के निकट ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा ट्रक, ट्रॉला से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गया। इसमें चालक व हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
गांव गंगौरा कोतवाली उझियानी जनपद बदायूं निवासी हरप्रसाद के पुत्र हरीश रविवार की सुबह आगरा से ट्रक में ट्रांसफॉर्मर लेकर सिकंदराराऊ के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक जाऊ नहर पुल से उतरकर गांव इनायतपुर की सीमा में पहुंचा सिकंदराराऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्राला से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रांसफार्मरों से भरा हुआ ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक हरीश व हेल्पर आदिल घायल हो गया। ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रांसफार्मरों के गिरते ही उसमें भरा तेल गिरकर सड़क किनारे गड्ढों में फैल गया। संवाद