फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किरायेदार भाइयों पर दुकान स्वामी को अपमानित कर वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के बड़ा बाजार स्थित एक दुकान स्वामी के साथ तीन सगे किरायेदार भाइयों ने अपमानजनक व्यवहार किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद दुकान मालिक मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक सुरेंद्र गर्ग निवासी गली वैश्यान थाना मुरसान का कहना है कि वह रविवार की सुबह करीब पांच बजकर 25 मिनट पर बड़ा बाजार स्थित दुकान के तख्त को छूते हुए मंडी जा रहे थे। यह दुकान किराये पर उठी है। तभी अचानक गली के रहने वाले तीन सगे भाइयों ने उन्हें पकड़कर बैठा लिया और उनका फोन छीन लिया। उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने से उनके मान-सम्मान को काफी ठेस पहुंची है। जिस दुकान के तख्त को वह छू रहे थे, वह उनकी निजी दुकान है। यह लोग दुकान का किराया नहीं देते हैं और न हीं खाली करते हैं। आरोप है कि जब कभी वह दुकान के सामने से होकर जाते हैं तो यह लोग गालियां देते हैं। यह अपराधी किस्म के लोग हैं। जब उन्होंने इन लोगों से दुकान को खाली कराने की कोशिश की तो इन लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने व मुरसान से भगा देने की धमकी दी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि इस मामले में तहरीर आ गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें