न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर के निकट दावत खाने जा रही किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हुई। यहां परिवार के लोग पहुंचे गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अंजलि (14 वर्ष) पुत्री जगदीश शनिवार की देरशाम को दावत खाने हाथरस जंक्शन जा रही थी। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। उस वक्त तो लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए, लेकिन काफी देर तक तब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने में जुट गए।
इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से किसी किशोरी की मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त अंजलि के रूप में की। रविवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद