फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक किशोर, एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
हाथरस : चौबे वाले महादेव के निकट एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत के बाद मौजूद लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों की चपेट में आकर एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। किशोर के परिजन तो उसके शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही ले गए, जबकि युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र की दरियापुर के निकट रविवार की दोपहर करीब साढे़ 11 बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन ने बताया कि धर्मेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। उसकी मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चौबे वाले महादेव के निकट 17 वर्षीय एक किशोर की मौत भी संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आकर हो गई। बताते हैं कि सुखराम कॉलोनी निवासी यह किशोर ट्रेन के सामने आ गया और उसने हॉर्न की आवाज भी नहीं सुनी। इसी वजह से ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और शव को अपने साथ ले गए। किशोर की मौत को लेकर चर्चाएं रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें